जामताड़ा के शिक्षक डॉ अरुण का खोरठा गीत यू-ट्यूब पर मचा रहा धूम

जामताड़ा. जामताड़ा के शिक्षक डॉ अरुण कुमार वर्मा ने खोरठा एलबम में एक नया गीत गाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

– एलबम का गीत “बेस लागे झारखंड के गांव” लोगों को खूब आ रहा है पसंद फोटो – 09 बांसुरी बजाते डॉ अरूण कुमार वर्मा, 10 बांसुरी बजाती नायिका एलिना ऋतिका संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा के शिक्षक डॉ अरुण कुमार वर्मा ने खोरठा एलबम में एक नया गीत गाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस एलबम का गीत “बेस लागे झारखंड के गांव” लोगों को खूब पसंद आ रहा है. खास बात यह है कि इस एलबम में डॉ अरुण कुमार वर्मा उर्फ पिंटू ने गीतकार, गायक और कलाकार तीनों की भूमिका निभाई है. इस गीत में नायिका की भूमिका रांची की एलिना ऋतिका ने निभाई है, जबकि कैमरामैन के रूप में रांची के रूपक कुमार और संगीतकार के रूप में माही राज ने अहम योगदान दिया है. यह गीत यू-ट्यूब पर रिलीज होते ही लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. मात्र दो दिनों में इसे करीब पांच हजार से अधिक दर्शक देख चुके हैं. एलबम का दूसरा रोमांटिक गीत भी जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस गीत की शूटिंग रांची के प्रसिद्ध पतरातु डैम और सिकिदरी स्थित हुंडरू जैसे खूबसूरत लोकेशनों पर पूरी कर ली गयी है. उल्लेखनीय है कि डॉ अरुण कुमार वर्मा मिहिजाम प्लस टू विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले भी उनका एक गीत पिछले चुनाव में मतदान जागरुकता के लिए काफी हिट हुआ था. “सबसे ज्यादा वोट पड़ेगा, इस बार भी जामताड़ा में”… गीत के लिए उन्हें जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया था. साथ ही चुनाव आयोग ने भी उनके प्रयास की सराहना की थी. खोरठा भाषा और झारखंडी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस नए गीत को लेकर श्रोताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >