आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर निकाली गयी रैली

नारायणपुर. रूपडीह पंचायत में मंगलवार को मुखिया कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर रैली निकाली गयी.

नारायणपुर. रूपडीह पंचायत में मंगलवार को मुखिया कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर रैली निकाली गयी. रैली में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण शामिल हुए. मुखिया कृष्णा सोरेन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर पारदर्शी और उत्तरदायी शासन व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं. यह निर्णय भी लिया गया कि आने वाले दिनों में पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अभियान को और गति दिया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >