ट्रेन से गिरकर पटना का एक यात्री घायल, रेफर

घायल व्यक्ति ने अपनी पहचान पटना के शास्त्रीनगर, राजा बाजार निवासी मो रहमुतउल्ला के रूप में बताया. उसे राजेंद्र नगर टर्मिनल से आसनसोल जाना था.

जामताड़ा. मदनकट्टा- विद्यासागर स्टेशन के बीच ट्रेन नंबर 12352 डाउन के जेनरल कोच से गिरकर एक यात्री घायल हो गया. विद्यासागर स्टेशन में ड्यूटी में तैनात कैंपिंग स्टाफ तुरंत रेलवे ट्रैक के जरिए मदनकट्टा स्टेशन की ओर रवाना हुए. देखा कि एक घायल व्यक्ति अपने चाचा के साथ आ रहा था. पूछने पर घायल व्यक्ति ने अपनी पहचान पटना के शास्त्रीनगर, राजा बाजार निवासी मो रहमुतउल्ला के रूप में बताया. उसे राजेंद्र नगर टर्मिनल से आसनसोल जाना था. वह टिकट संख्या 50751280 के जरिए यात्रा करते समय वह मदनकट्टा से विद्यासागर स्टेशन के बीच ट्रेन से गिर गया. उसे विद्यासागर स्टेशन लाया गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया गया. आरपीएफ पोस्ट जामताड़ा के एएसआइ आरएन नस्कर सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से मिले. उनकी हालत देखकर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें सरकारी अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन घायल व्यक्ति के अनुरोध आसनसोल में इलाज के लिए भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >