एक स्कॉर्पियो सहित नगदी व एटीएम बरामद
गिरफ्तार साइबर क्राइम के आरोपित व जब्त एटीएम व स्कॉर्पियो.
विद्यासागर : करमाटांड़ पुलिस को साइबर अपराधी को पकड़ने में एक बड़ी सफलता मिली है. रविवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को करमाटांड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी की गतिविधि की गुप्त सूचना मिली. एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. जिसमें जामताड़ा पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने करमाटांड़-जामताड़ा कालाझरिया मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो जिसका नंबर जेएच-11एल 4492 में सवार तीन लोग जयनारायण मंडल, मिथुन मंडल एवं वीरेंद्र मंडल तीनों का घर रामपुर माधोपुर है जो जामताड़ा की ओर जा रहे थे.
उसी दरमयान पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ के लिए थाना ले गयी. पूछताछ एवं छानबीन में कुछ नहीं मिलने के कारण वीरेंद्र मंडल को छोड़ दिया गया. जय नारायण मंडल एवं मिथुन मंडल के पास से दो मोबाइल फोन, तीन फर्जी एटीएम कार्ड तथा पच्चीस हजार रुपए नकद एवं स्कॉर्पियो जप्त किया गया. इस पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 154/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. आरोपी को जामताड़ा न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया. मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि करमाटांड़ पुलिस के द्वारा साइबर अपराधी की धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. साइबर अपराधी अपने मनसूबे पर कामयाब नहीं हो सकता. इसके लिए पुलिस उनकी हर चाल को समझ चुकी है तथा पुलिस की तत्परता के कारण साइबर अपराधी का हौसला पस्त हो चुका है. अभी तक 125 से ज्यादा गिरफ्तारियां भी की गयी है. मौके पर एएसआइ जीएन यादव समेत पुलिस बल छापेमारी उपस्थित थे.
