कांग्रेस कमेटी ने वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित

मिहिजाम. मिहिजाम युवा कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया.

मिहिजाम. मिहिजाम युवा कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. वार्ड संख्या-5 की पार्षद मुमताज बानो को युवा कांग्रेस कमेटी ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. वार्ड-11 के पार्षद राहुल शर्मा शामिल नहीं हो सके. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा राम ने कहा कि आने वाले समय में मिहिजाम नगर परिषद की कमान कांग्रेस के हाथों में होगी. कहा कि पार्टी संगठन लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. आगामी चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी. मौके पर अभिषेक शर्मा, चंदन कुमार, राजा कुमार, अजीत राम, सौरभ सिंह, रवि पासी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >