आज से सुबह सात बजे से संचालित होगी कक्षाएं : डीसी

जामताड़ा. गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के समय सारणी में बदलाव किया है.

जामताड़ा. गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के समय सारणी में बदलाव किया है. इस आलोक में डीसी आलोक कुमार ने जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से कक्षा-08 तक की कक्षाएं प्रातः 07ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः30 बजे तक एवं वर्ग-09 से वर्ग-12 तक की कक्षाएँ प्रातः 07ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मी शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने करना सुनिश्चित करेंगे. यह आदेश 21 अप्रैल के प्रभाव से रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >