झामुमो ने पुण्यतिथि पर पूर्व जिलाध्यक्ष को किया याद

मिहिजाम. शहरडाल में झामुमो ने पूर्व जिलाध्यक्ष स्व श्यामलाल हेंब्रम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

मिहिजाम. शहरडाल में झामुमो ने पूर्व जिलाध्यक्ष स्व श्यामलाल हेंब्रम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. कार्यकर्ताओं ने स्व हेंब्रम व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत धारण किया. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद साव ने स्व श्यामलाल हेंब्रम के व्यक्तित्व और योगदान को याद किया. कहा कि वे एक समर्पित नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने स्व श्यामलाल हेंब्रम के विचारों को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया. मौके पर सलिल रमण, विष्णुदेव मुर्मू, किंकर राय, इम्तियाज खान, महेंद्र टुडू, लखन किस्कू, नेहरू सोरेन, कविता हेंब्रम, मदन मरांडी, डाॅली बास्की, मेरी मरांडी, मांझी बाबा रूबीनाथ, हाजी मकरूद्दीन अंसारी, इंसान अंसारी, जैनूल अंसारी, सुलेखा राय आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >