जामताड़ा. संत एंथोनी स्कूल में सोमवार को झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता 2026 फेज-2 का आयोजन हुआ. इसमें जामताड़ा, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका जिला के 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया. उद्घाटन झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गादास भंडारी व वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, सचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, झारखंड राज्य खो-खो टीम के सीनियर कैप्टन सागर कुमार बैठा, बालिका वर्ग की सीनियर कैप्टन रूपा कुमारी, जूनियर कैप्टन साहिबा नाज, प्राचार्य लारेब खान, उत्पल मंडल ने संयुक्त रूप से किया. जिला खो-खो संघ के महासचिव ने कहा कि यह खेल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाता है. अध्यक्ष ने खो-खो खेल के नियम की जानकारी दी. मौके पर रोहित ओझा, राज कुमार, सुभाष कुमार, प्रीतम मुर्मू, दीपसेन किस्कू, नंदू हेंब्रम, प्रियंका बास्की, स्वीटी मुर्मू, राधिका सिंह, नैंसी सिन्हा, रिशु कुमारी मौजूद थीं.
खो-खो प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग
जामताड़ा. संत एंथोनी स्कूल में सोमवार को झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता 2026 फेज-2 का आयोजन हुआ.
