कार्यक्रम . सोमवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया
08 स्थायी समिति का िकया गया गठन
नाला : चकनयापाड़ा गांव में सोमवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान दयामय राउत ने की. वहीं बैठक की कार्रवाई पर्यवेक्षक कविता दास, वार्ड सदस्य मिठु राउत तथा पंसस जितेन राउत की देख रेख में संपन्न हुई. सर्व सम्मति से हमारी योजना हमारा विकास ग्राम पंचायत विकास योजना के सफल क्रियान्वित हेतु 08 स्थायी समिति का गठन किया गया. जिसमें ग्राम विकास समिति में अध्यक्ष के पद पर बासुदेव राउत, सचिव उत्तम पावरिया तथा अन्य सदस्यों में मनोज राउत,
राज कुमार किस्कू का चयन किया गया. उसी प्रकार ग्राम रक्षा समिति में सनत राउत, सुजीता बाउरी, हाराधन पावरिया तथा मिलन राउत का चयन किया गया. स्वास्थ्य समिति में अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन, सचिव अंजु राउत तथा अन्य सदस्यों में सुलेखा राउत तथा बिनोद किस्कू शामिल हैं. शिक्षा एवं सामाजिक न्याय समिति में अध्यक्ष काजल राउत, सचिव सत्य पावरिया, प्रदीप राउत तथा प्रवीर राउत का चयन किया गया. वहीं आधार भूत संरचना समिति में अध्यक्ष अजित राउत, सचिव हरिपद राउत तथा अन्य सदस्यों में शिवचरण कृषि समिति में अध्यक्ष विश्वनाथ राउत, सचिव सुरेश राउत तथा अन्य सदस्यों में मंगल पावरिया तथा प्रशांत राउत का चयन हुआ. इस प्रकार 08 स्थायी समिति गठन के पश्चात तीन वर्षो की कार्य योजना हेतु विभिन्न प्रपत्र भरे गये एवं 15 वर्षों का प्रारूप तैयार किया गया.
विकास योजना के सफल क्रियान्वित हेतु 08 स्थायी समिति का गठन िकया गया
इनका हुआ चयन
निगरानी समिति में अध्यक्ष दयामय राउत, सचिव महादेव राउत, सदस्य मनोरंजन पावरिया का चयन किया गया.सार्वजनिक संपदा समिति में अध्यक्ष मुकुल राउत, सचिव निर्मल राउत, चम्पा राउत तथा बिटू राउत का चयन किया गया.मरांडी तथा विजय राउत का चयन किया गया.
