जामताड़ा की ग्राम सभा में उपस्थित लोग.

ग्रामसभा में सर्वसम्मति से स्थायी समिति का किया गया गठन नाला :’हमारी योजना हमारा विकास” ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत नाला पंचायत के फतेहपुर गांव में आयोजित विशेष ग्रामसभा का जायजा बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल तथा पंचायत राज पदाधिकारी अनील कुमार ने गुरुवार को लिया. ग्राम प्रधान रावण सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामसभा की […]

ग्रामसभा में सर्वसम्मति से स्थायी समिति का किया गया गठन

नाला :’हमारी योजना हमारा विकास” ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत नाला पंचायत के फतेहपुर गांव में आयोजित विशेष ग्रामसभा का जायजा बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल तथा पंचायत राज पदाधिकारी अनील कुमार ने गुरुवार को लिया. ग्राम प्रधान रावण सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामसभा की कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान बीडीओ ने ग्रामसभा के उद्देश्य एवं दो दिवसीय गतिविधि की जानकारी दी.
इस दौरान बीडीओ की उपस्थिति में 08 स्थायी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया. ग्रामसभा मेें जीपीएस अनिल कुमार, मुखिया नमिता बास्की, वार्ड सदस्य फुलमनी मुर्मू, महावीर मुर्मू, नारायण मरांडी, जलधर हेम्ब्रम, निलांबर सोरेन, पूर्व मुखिया दिलीप मुर्मू, पंस सुखमय घोष, रोसे विवेकानंद यादव, स्वयं सेवक, पंकज मंडल, शिवलाल सोरेन, सीमन मुर्मू, बाबूजन मुर्मू, गणेश मुर्मू, महामनी हांसदा सहित सैकड़ों ग्रामीण ग्रामसभा में उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >