एसएलआर बोगी तोड़ा लाखों का सामान गायब

बड़ी खबर . पथराव कर चालक को किया भ्रमित मधुपुर/जामताड़ा : मंगलवार की देर रात डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एसएलआर बोगी तोड़ कर अपराधियों ने लाखों के सामान गायब कर लिये. घटना मंगलवार देर रात की है. ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 13 घंटा विलंब से चल रही थी. मधुपुर स्टेशन से रात […]

बड़ी खबर . पथराव कर चालक को किया भ्रमित

मधुपुर/जामताड़ा : मंगलवार की देर रात डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एसएलआर बोगी तोड़ कर अपराधियों ने लाखों के सामान गायब कर लिये. घटना मंगलवार देर रात की है. ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 13 घंटा विलंब से चल रही थी. मधुपुर स्टेशन से रात में लगभग नौ बजे ट्रेन खुलने के बाद मधुपुर-जोड़ामो हॉल्ट के बीच चेन पुलिंग कर अपराधियों ने चालक को झांसे में ले लिया. खराबी दुरुस्त करने ट्रेन से उतरे चालक पर अपराधियों ने पथराव करना शुरू कर दिया. किसी तरह जान बचाकर चालक ट्रेन में चढ़ा व ट्रेन लेकर विद्यासागर पहुंचा.
इसी बीच अपराधियों ने चोरी कर सामान गायब कर दिये. विद्यासागर पहुंचते ही चालक ने इसकी सूचना आसनसोल कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ मधुपुर, सीआइबी आसनसोल व करौं थाना की पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी करने मौके पर पहुंची. टीम ने रेलवे ट्रैक के बगल झाड़ी में जगह-जगह से पांच बोरा समरसेल पंप, चार बडा बोरा सोफा सेट कवर पुलिस ने बरामद किया है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए आसपास के गांव में छापेमारी की.
लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जाता है कि एसएलआर बोगी का सामान जालंधर से हावड़ा जा रहा था. आरपीएफ मामले की पड़ताल में जुट गयी है. छापेमारी टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज पी पंचम, एसआई पी जानी, जेपी यादव समेत आरपीएफ के जवान शामिल थे.
पहले चेन पुलिंग कर रोकी थी ट्रेन
ट्रेन से लूटपाट की जानकारी देते पदाधिकारी. फोटो । प्रभात खबर
अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
खराबी दुरुस्त करने उतरे चालक पर किया पथराव
किसी प्रकार जान बचाकर चालक ट्रेन ले गया विद्यासागर स्टेशन
सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी
घटनास्थल के पास झाड़ी से कई सामान बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >