हाथ धोकर सफाई का लिया संकल्प

जामताड़ा : जिला के सभी उच्च विद्यालय में शनिवार को हाथ धुलाई कार्यक्रम किया गया. इस दौरान बालिका उच्च विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यकम से पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई. मौके पर प्रचार्य नरेश स्वर्णकार ने कहा कि सभी बच्चों को हाथ धुलाई के बारे में बताया गया. कहा भोजन करने से पूर्व व भोजन […]

जामताड़ा : जिला के सभी उच्च विद्यालय में शनिवार को हाथ धुलाई कार्यक्रम किया गया. इस दौरान बालिका उच्च विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यकम से पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई. मौके पर प्रचार्य नरेश स्वर्णकार ने कहा कि सभी बच्चों को हाथ धुलाई के बारे में बताया गया. कहा भोजन करने से पूर्व व भोजन के बाद सही तरीके से हाथ को धोयें.

कोई भी चीज खाने के समय हाथ धोना जरूरी है. प्रचार्य ने कहा कि शौच जाने के बाद भी सही तरीके से हाथ धोयें. मौके पर शिक्षिका पर्णामित्र घोष, स्टेनशीला, अंजना कुमारी, बिंदु कुमारी सहित छात्रा मौजूद थी. वहीं जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यक्रम के दौरान बीइइओ गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चों को हाथ धोने की प्रक्रिया बताने से बच्चे के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा. मौके पर प्रचार्य शैलेश चंद्र मिश्र, शिक्षक सुचेन्द्र झा,

उमेश चंद्र मिश्र, दीनबंधु सिंह, नेपाल चंद्र दत्ता, एबीमाइल टुडू मौजूद थे. आदर्श मध्य विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यक्रम किया गया. हाथ धुलाई के बाद सभी बच्चों को मध्याहन भोजन में खीर व पुड़ी खिलाया गया. मौके प्रधानाध्यापक सलील कुमार खां, सुदामा महतो, शिवशंकर मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >