मिनहाज की मौत के जिम्मेवार को हरहाल में मिले सजा

जामताड़ा : सीपीआइएम कार्यालय में सीपीआइएम जिला सचिव लखन लाल मंडल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में पिछले दिनों नारायणपुर के दिघारी में पुलिस कस्टडी में मिनहाज की मौत पर सभी दलों ने पुलिस की भूमिका की निंदा की. कहा : मिनहाज की मौत पुलिस पिटाई से हुई है. चाहे पुलिस लाख छिपाने […]

जामताड़ा : सीपीआइएम कार्यालय में सीपीआइएम जिला सचिव लखन लाल मंडल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में पिछले दिनों नारायणपुर के दिघारी में पुलिस कस्टडी में मिनहाज की मौत पर सभी दलों ने पुलिस की भूमिका की निंदा की. कहा : मिनहाज की मौत पुलिस पिटाई से हुई है.
चाहे पुलिस लाख छिपाने की कोशिश करे. नारायणपुर थाना प्रभारी हरिश पाठक ने आरएसएस कार्यकर्ता के उकसाने पर बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी हालत खराब हो गयी. थाना प्रभारी संदेह के घेरे में है. जब एसपी ने प्रेस कांन्फ्रेंस की तो मिनहाज को जेल में डालने के बजाय नारायणपुर ले जाया गया. पूरे राज्य में 21 महीने की सरकार में 23 लोगों की मौत पुलिस कस्टडी में हुई है. रघुवर सरकार में पुलिसिया जुल्म बढ़ गया है.
नेताआें ने मिनहाज की मौत पर आरोपी थाना प्रभारी हरिश पाठक एवं उससे जुड़े लोगों को 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने, हरिश पाठक को गिरफ्तार कर बरखाश्त करने तथा इसकी जांच उच्च न्यायालय के पीठासीन पदाधिकारी से करने की मांग एक साथ आवाज उठायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >