तंबाजोर के फुटबॉल टूर्नामेंट में हथघरा जीता

फतेहपुर : प्रखंड के धसनिया पंचायत अंतर्गत सिदो कान्हू क्लब ताम्बाजोर द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन तांबाजोर फुटबॉल मैदान में किया गया. जिसका फाइनल मुकाबला आदिवासी क्लब हाथधारा एवं सिद्धो कान्हू क्लब रूपाइडीह के बीच खेला गया. जिसमें आदिवासी क्लब हाथधारा ने जीत हासिल की. मौके पर मुख्य अतिथि में नाला विधायक रविंद्र […]

फतेहपुर : प्रखंड के धसनिया पंचायत अंतर्गत सिदो कान्हू क्लब ताम्बाजोर द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन तांबाजोर फुटबॉल मैदान में किया गया. जिसका फाइनल मुकाबला आदिवासी क्लब हाथधारा एवं सिद्धो कान्हू क्लब रूपाइडीह के बीच खेला गया. जिसमें आदिवासी क्लब हाथधारा ने जीत हासिल की. मौके पर मुख्य अतिथि में नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो उपस्थित थे. श्री महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें.

खेल में किसी तरह की ऊंच नीच नहीं होती है. कहा : ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यहां के खिलाड़ी भी आगे जाकर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं. विधायक श्री महतो ने आयोजन क्लब को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है.

मौके पर विजेता टीम को 40 किलो का खस्सी एवं उपविजेता टीम को 35 किलो का खस्सी देकर सम्मानित किया. मौके पर फतेहपुर के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष परेश यादव, कमेटि के निर्मल हेंब्रम, मनीराम हेंब्रम, संजीव मुर्मू, प्रदीप मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >