बकाया मानदेय दे शासन

जामताड़ा : स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में जिला के अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय कई माह से नहीं मिलने के कारण सदर अस्पताल में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मियों ने कहा कि मानदेय फ्रंटलाइन एनजीओ के माध्यम से दिया जाता है, जो विगत कई माह से भुगतान […]

जामताड़ा : स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में जिला के अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय कई माह से नहीं मिलने के कारण सदर अस्पताल में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मियों ने कहा कि मानदेय फ्रंटलाइन एनजीओ के माध्यम से दिया जाता है, जो विगत कई माह से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. पूजा को देखते हुए भी विभाग किसी प्रकार का पहल नहीं कर रही है. जिला भर में कुल 180 कर्मी कार्यरत हैं जो अनिश्चितकालिन कार्य बहिष्कार शुक्रवार से किया. आउट सोर्सिंग कर्मियों का विभाग से कई मांग भी किया हैं.
जिसमें श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा अनुमोदित नियमों का अनुपालन करने की मांग किया है. प्रत्येक माह एक तारीख को समय पर वेतन भुगतान करने की मांग भी किया है. साथ ही संविदा के शर्तों के अनुरूप वेतन का निर्धारण करने की सुनिश्चित करने की मांग किया है. मौके पर राहुल तिवारी, स्वीपर कर्मचारी धरमा हरिजन, बृहस्पति हाड़ी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >