रात्रि चौपाल में संबोधित करते कल्याण पदाधिकारी विजय वर्मा व उपस्थित अन्य. फोटो । प्रभात खबर
चकनयापाड़ा में रात्रि चौपाल में पहंुचे बीडीओ
नाला . स्वच्छ भारत मिशन के सफल बनाने को लेकर चकनयापाड़ा पंचायत सचिवालय में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने की. इस रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश तथा जिला परियोजना पदाधिकारी कृष्णनंदन मिश्रा उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ ने किया. कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से शौचालय निर्माण का प्रारुप तथा स्ट्रकचर की जानकारी दी गयी.
खुले में शौच करने से होने वाली दुर्घटनाओं को दिखया गया. उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश ने कहा कि जो लोग स्वयं के संसाधन से अपना शौचालय निर्माण करेंगे. वैसे लोगों व लाभुकों को सरकार द्वारा प्रशस्ती पत्र प्रदान की जायेगी. बाहर शौच करने पर न केवल बीमारियों का डर बना रहता है, बल्कि मां बहनों की आवास की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है. कहा कि स्लीप बैंक पंचायतों का कार्य मुखिया तथा जलसहिया द्वारा किया जायेगा.
जिला परियोजना पदाधिकारी कृष्णनंदन मिश्रा तथा बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने भी निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की बात कही. कहा : बेस लाइन सर्वे सुधार करना आवश्यक है. चकनयापाड़ा पंचायत में कुल 940 शौचालय निर्माण का लक्ष्य है. कार्यक्रम में बीसीओ जोन मरांडी, सअ निलम कुमार, परमेश्वर मेहता, सुकुमार घोष, सहित अन्य मौजूद थे.
