शिक्षकों ने जाना सरल तरीके अंगरेजी पढ़ाने के गुर

प्रशिक्ष लेते अंगरेजी विषय के शिक्षक. जामताड़ा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत दुलाडीह बीआरसी में अंगरेजी विषयों के शिक्षकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को भी जारी रहा. इस दौरान प्रशिक्षक एबीमाइल टुडू ने कहा कि अंगरेजी को सरल रूप से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अंगरेजी भाषा को सुनने […]

प्रशिक्ष लेते अंगरेजी विषय के शिक्षक.

जामताड़ा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत दुलाडीह बीआरसी में अंगरेजी विषयों के शिक्षकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को भी जारी रहा. इस दौरान प्रशिक्षक एबीमाइल टुडू ने कहा कि अंगरेजी को सरल रूप से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अंगरेजी भाषा को सुनने की क्षमता को विकसित करने पर चर्चा की गयी. प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा अपने अनुभव को बताया गया. छात्रों को अंगरेजी भाषा समझने में परेशानी होती है. विभिन्न तरीकों द्वारा अंगरेजी पढ़ाने का तरीका को बताया गया. इस अवसर पर प्रशिक्षक निमाई पंडित, जीवन झा, शिक्षक निर्मल कृष्ण, मधु महतो, उत्तम कुमार मंडल, वर्षा कमारी, भानुप्रिया दत्ता, प्रदीप चक्रवर्ती आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >