संगठन मजबूत करेगा पारा शिक्षक संघ

फतेहपुर : फतेहपुर उच्च विद्यालय में पारा शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ननीगोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष निलांबर मंडल उपस्थित थे. इसमें संगठन मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की भी चर्चा की गयी. बैठक के […]

फतेहपुर : फतेहपुर उच्च विद्यालय में पारा शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ननीगोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष निलांबर मंडल उपस्थित थे. इसमें संगठन मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की भी चर्चा की गयी.

बैठक के बाद पारा शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल बीइओ से मिलकर मानदेय भुगतान करने की मांग की. इस पर बीइओ ने जल्द मानदेय भुगतान की बात कही. इस मौके पर प्रखंड सचिव गोपाल मंडल, निर्मल मंडल, राजेश कुमार, कुमार राजीव रंजन, गणेश चार सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >