जामताड़ा में महसूस किये गये भूकंप के झटके

भूकंप का केंद्र बिंदु म्यांमार बताया गया जिसकी तीव्रता 6.8 थी. जामताड़ा : जामताड़ा में बुधवार शाम चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. शहर में कई लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गये. गांधी मैदान के समीप कोचिंग सेंटर में पढ़ रही बच्चियों ने भी इस झटके को महसूस किया. बच्चियों ने […]

भूकंप का केंद्र बिंदु म्यांमार बताया गया जिसकी तीव्रता 6.8 थी.

जामताड़ा : जामताड़ा में बुधवार शाम चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. शहर में कई लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गये. गांधी मैदान के समीप कोचिंग सेंटर में पढ़ रही बच्चियों ने भी इस झटके को महसूस किया. बच्चियों ने कहा कि वे लोग बेंच पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी. तब अचानक बेंच हिलने लगा. सोचा कि कोई बिल्ली घूस गयी है. वहीं सभी सरकारी कार्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. लेकिन कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है. इस भूकंप का केंद्र बिंदु म्यांमार बताया जा रहा है. जो इसकी तीव्रता 6.8 मापी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >