प्रतिनिधि, मिहिजाम. चितरंजन रेलनगरी के गढ़ा कॉलोनी में शनिवार रात बदमाशों ने एक रेल आवास में सेंध लगाकर आलमारी से करीब 70 हजार रुपये चुरा लिए. रोड नंबर 33 बी स्थित आवास में ताला लगा था क्योंकि चिरेका कर्मी शंभूनाथ सिंह बेटे की शादी के कार्ड छपवाने बाजार गए थे. एक घंटे बाद लौटने पर उन्होंने मुख्य द्वार का ताला टूटा पाया और आलमारी से 70 हजार रुपये गायब थे. चितरंजन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश पीछे की चाहरदीवारी लांघकर घर में घुसे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
