68 लाइसेंसी व 43 गैर लाइसेंसी पूजा समिति कर रही दुर्गापूजा

जामताड़ा. नवरात्र से ही दुर्गापूजा का आगाज हो गया है. सोमवार को जिले भर के पंडालों में महासप्तमी की पूजा हुई.

चप्पे-चप्पे पर पुलिस है तैनात, कंट्रोल रूप में फोन कर लें मदद संवाददाता, जामताड़ा. नवरात्र से ही दुर्गापूजा का आगाज हो गया है. सोमवार को जिले भर के पंडालों में महासप्तमी की पूजा हुई. जिलावासी पूजा के उमंग में डूबे हुए हैं. पूजा में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये गये हैं. प्रशासन के लोग लगातार पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन हर स्थिति में कड़ाई से निबटने को तैयार है. जामताड़ा के कंट्रोल रूप में 06433-222245 पर संपर्क कर लोग सूचना दे सकते हैं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत डायल 112 पर भी दे सकते हैं. सभी थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल तैनात किये गये हैं. किसी भी प्रकार का अफवाह या अप्रिय घटना की झूठी सूचना फैलानेवालों पर सख्त कार्रवाई होगी. वहीं पूजा पंडालों व मेला में सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त कर रही है, पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. थाना क्षेत्र के प्रत्येक पूजा पंडालों में एक स्टेटिक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी, दो लाठी बल व दो चौकीदार की तैनाती गयी है. इसके अलावा हर चौक-चाैराहे, मेला क्षेत्र में पुलिस तैनात रहेंगे. जामताड़ा जिले में लाइसेंसी दुर्गापूजा समिति 68 व गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा समिति 43 है. जामताड़ा जिले में थानावार लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी पूजा समिति – थाना का नाम लाइसेंसी पूजा समिति गैर लाइसेंसी पूजा समिति जामताड़ा 08 04 नारायणपुर 07 04 करमाटांड़ 04 05 मिहिजाम 07 01 नाला 08 14 कुंडहित 19 01 बागडेहरी 06 00 बिंदापाथर 04 12 फतेहपुर 05 02 कुल 68 43

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >