नाला : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होते ही भावी उम्मीदवारों की चुनावी गतिविधि तेज हो गयी. इधर राज्य निर्वाचन आयोग के नये निर्देशों के कारण महिला उम्मीदवारो में भी काफी भाग दौड़ करते देखा गया.
इधर नामांकन के लिये महिला उम्मीदवारों को अपने मायके से जाति प्रमाण बनवाकर लाने की अनिवार्यता पर महिला उम्मीदवारों के लिये समस्या बनकर खड़ी हो गयी. इस संबंध में कई पूर्व जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ से संपर्क कर स्पष्ट जानकारी ली.
