संवाददाता, जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा से नौ विद्यार्थियों ने ‘अस्मिता सिटी लीग’ ताइक्वांडो (खेलो इंडिया) में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. यह प्रतियोगिता जामताड़ा के इंडोर स्टेडियम में हुई, जहां विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पदक हासिल किए. छात्रा स्नेहा राय, रिया कुमारी एवं कृति द्विप ने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक प्राप्त किया. वहीं, नीति कुमारी गुप्ता ने कांस्य पदक जीता. पूरी टीम का मार्गदर्शन खेल प्रशिक्षक राहुल सिंह ने किया. सफल आयोजन शारीरिक शिक्षा शिक्षक मंगल मरांडी ने सहयोग दिया. प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार का परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया.
ताइक्वांडो में स्नेहा, रिया व कृति द्विप को मिला पदक
जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन किया है.
