संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई-2 की ओर से सुपायडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ धनंजय मिश्रा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो कौशल उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी ने की. डॉ धनंजय मिश्रा ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की. डॉ प्रीति कुमारी ने बताया कि शिविर के दौरान गांव में शिक्षा के प्रति उदासीन बच्चों को चिह्नित किया गया है, जिनका पुनः विद्यालय से जुड़ाव सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा. ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. समारोह के दौरान स्वयंसेवक जगन्नाथ मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर वरुण दत्ता, लक्खीश्वर मुर्मू, भवानी कुमारी, अर्चना कुमारी, कोमल कुमारी, तनीषा कुमारी, खुशबू कुमारी, रितु कुमारी, अमन प्रसाद, केदारनाथ पांडे, देवाशीष सहित अन्य थे.
सुपायडीह में शिक्षा प्रति उदासीन बच्चे किये गये चिह्नित
जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई-2 की ओर से सुपायडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ.
