विद्यासागर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय जियालजोरी में आठवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 30 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया. अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास के महत्व को बताया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन के बल पर सफलता प्राप्त की है. कहा कि यह विदाई केवल एक पड़ाव है, आगे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करना है. उन्होंने सभी बच्चों को अनुशासन के साथ निरंतर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. सहायक शिक्षक मधु किशोर ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय का नाम रोशन करें और जीवन में सफलता प्राप्त करें. मौके पर शिक्षक शशि शेखर सिंह, पूनम कुमारी एवं एसएमसी सदस्य सुभाष चंद्र मंडल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया.
उमवि में आठवीं पास छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई
विद्यासागर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय जियालजोरी में आठवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
