नारायणपुर में सोलर जलमीनार खराब, पेयजल संकट

नारायणपुर. मध्य विद्यालय नारायणपुर के समीप सोलर जलमीनार खराब पड़ी है, जिससे बाजार क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. मध्य विद्यालय नारायणपुर के समीप सोलर जलमीनार खराब पड़ी है, जिससे बाजार क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है. स्थानीय लोग पेयजल के लिए काफी हद तक इसी जलमीनार पर निर्भर है. जलमीनार के खराब होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि 14वीं वित्त आयोग की राशि से इस सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था. भीषण गर्मी के कारण अधिकांश जल स्रोत सूख चुके हैं. ऐसे में इस जलमीनार का चालू रहना लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है. ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विभाग को सूचना दी जा चुकी है. विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया है, लेकिन अब तक मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो ग्रामीण आपस में चंदा इकट्ठा कर जलमीनार की मरम्मत कराने को मजबूर होंगे. ग्रामीण अनिल कुमार, लक्ष्मण कुमार, तीरु मंडल, संजीत कुमार आदि ने बताया कि इस सोलर जलमीनार के पानी पर आसपास के लोग पूरी तरह निर्भर हैं. यहां का पानी शुद्ध है और जल स्रोत भी बेहतर है. उन्होंने विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके. – क्या कहते हैं समन्वयक पीएचइडी के समन्वयक ने बताया कि खराब सोलर जलमीनार का निरीक्षण किया गया है. इसकी मरम्मत की दिशा में पहल की जा रही है, जल्द ही जलमीनार को दुरुस्त कर दिया जायेगा. -लाल मोहम्मद, समन्वयक, पीएचइडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >