निर्देश पर दाल व्यापारियों के गोदाम में छापेमारी

मिहिजाम : दाल के स्टॉक और कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग के दिशा-निर्देश के बाद एसडीओ जामताड़ा के आदेश पर गठित टीमों ने मिहिजाम, जामताड़ा और कुंडहित में खुदरा और थोक दाल व्यापारियों की दुकानों व गोदामों में छापेमारी की. शुक्रवार की सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के दाल […]

मिहिजाम : दाल के स्टॉक और कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग के दिशा-निर्देश के बाद एसडीओ जामताड़ा के आदेश पर गठित टीमों ने मिहिजाम, जामताड़ा और कुंडहित में खुदरा और थोक दाल व्यापारियों की दुकानों व गोदामों में छापेमारी की. शुक्रवार की सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के दाल स्टॉकरों में हड़कंप देखा गया. हालांकि दिशा निर्देश के मुताबिक 5 सौ क्विंटल दाल किसी भी गोदामों में बरामद नहीं हुआ.
जांच टीम ने कहा कि जो भी स्टॉक मिले है उसकी रिर्पोट एसडीओ को सौंप दी जायेगी. जिसके बाद एसडीओ अनाजों से संबंधित कागजातों की जांच करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे. इस दौरान कई स्टॉकरों ने अपने गोदाम के पते भी छुपाए जिसके बाद बीडीओ ने उन्हें कड़ी फटकार लगायी. टीम में एएसआइ सुधीर कुमार मेहता व मोबाइल टाइगर के जवान दल बल के साथ मौजूद थे.
टीम ने शिखर चंद्र जैन, नेगीचंद्र जैन, रमेश अग्रवाल, युगल अग्रवाल, भागचंद्र जैन, मोहन साव, कैलाश साव आदि के आदि के ठिकानों पर छापेमारी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >