सुखाड़ग्रस्त घोषित हो जामताड़ा

जामताड़ा . झारखंड आंदोलनकारी मंच द्वारा मुख्यमंत्री को आवेदन देकर हाथियों द्वारा नुकसान की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. संघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल सोरेन ने कहा कि लाधना, जामताड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में हाथियों द्वारा काफी मात्रा में फसल को बरबाद कर दिया गया है. लेकिन सरकारी जांच में रिपोर्ट में नुकसान को शून्य […]

जामताड़ा . झारखंड आंदोलनकारी मंच द्वारा मुख्यमंत्री को आवेदन देकर हाथियों द्वारा नुकसान की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. संघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल सोरेन ने कहा कि लाधना, जामताड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में हाथियों द्वारा काफी मात्रा में फसल को बरबाद कर दिया गया है.
लेकिन सरकारी जांच में रिपोर्ट में नुकसान को शून्य बताया गया है. जिस कारण लाभुकों को आर्थिक सहायक नहीं मिल रहा है. उन्होंने मांग किया है कि पीड़ितों को प्राप्त मुआवजा दिया जाय. इस दौरान जामताडा जिले को सुखाड क्षेत्र घोषित करने की मांग की. जिसमें उनलोगों ने कहा कि जिले में 75 प्रतिशत धान की फसल बरबाद हो गयी है. यही कारण है कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >