फिर पकड़ाया एक साइबर अपराधी

महाराष्ट्र व कमरटांड़ पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी मिहिजाम : महाराष्ट्र के अमरावती पुलिस ने गुरुवार रात मिहिजाम, करमाटांड़ पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घोषबाद गांव से 25 वर्षीय एक युवक को साईबर क्राईम के मामले में गिरफ्तार किया है. युवक का नाम उलफत अंसारी है. वह मनिक अंसारी […]

महाराष्ट्र व कमरटांड़ पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी
मिहिजाम : महाराष्ट्र के अमरावती पुलिस ने गुरुवार रात मिहिजाम, करमाटांड़ पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घोषबाद गांव से 25 वर्षीय एक युवक को साईबर क्राईम के मामले में गिरफ्तार किया है. युवक का नाम उलफत अंसारी है. वह मनिक अंसारी का पुत्र बताया हा रहा है.
इसके घर से पुलिस ने करीब 89 हजार रुपए बरामद किया है. महाराष्ट्र पुलिस ने उलफत को जामताड़ा अनुमंडल न्यायालय में पेश कर तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. छापेमारी दल में अमरावती पुलिस के सहायक निरीक्षक रवि राठौर, फुलचंद टंडेल, विनोद पांडे, मिहिजाम थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, एएसआई भोला राय, करमाटांड़ थाना प्रभारी रवि ठाकुर शामिल थे.
पुलिस के मुताबिक कुछ माह पूर्व अमरावती के एक व्यवसाई से अकाउंट से साईबर क्राईम के जरिए करीब 65 हजार रूपए की खरीददारी की गयी थी. अमरावती साईबर सेल जांच में जुटी तो पता चला की जिन नंबरों के जरिए यह काम किया जा रहा था उसका लोकेशन करमाटांड़ का मिल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर उलफत के यहां छापा मारा.
नया तरीका अपना रहे हैं हैकर
पुलिस के मुताबिक जैसे -जैसे पुलिस इनके काम करने के तरीके के करीब पहुंचती है ये अपना तरीका बदल देते हैं. अब ऐसे अपराधी अकाउंट हैक, एटीएम हैक आदि पुराने तरीके नहीं अपना रहे हैं. बल्कि ऑन लाइन शॉपिंग कर खाते से राशि उड़ा देते हैं. उलफत ने विभिन्न सामानों की खरीददारी के 36 बार में 65 हजार रूपए के सामन खरीदा है. ये तरीका भी आसान है.
इसमें पकड़े जाने की संभावना कम होती है. पुलिस का मानना है कि आमतौर पर किसी के एकांउट से कोई छोटी रकम ऑन लाइन शॉपिंग के जरिये हैक कर ले तो लोग शिकायत करने के बजाय चुप रह जाते हैं. हैकर इसी का फायदा उठा रहे है. लेकिन पुलिस इस बार इनसे एक कदम आगे निकल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >