नारायणपुर : जामताडा सिविल सर्जन अम्बिका प्रसाद मंडल के तानाशाह रवैय के खिलाफ झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं प्रखंड चिकित्सा कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नारायणपुर में कर्मियों के द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया.
इसे लेकर संघ के प्रखंड अध्यक्ष ओम नारायण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक 10 अक्तूबर को किये गये दमनात्मक कार्रवाई को वापस नहीं लिया जाता तब तक कर्मी शांतिपूर्ण तरीके से कार्य बहिष्कार करेंगे. कार्य बहिष्कार होने से सीएससी की सेवा प्रभावित रही. मौक पर सुजाता कुमारी, अनुपम कुमारी, अनीता कुमारी, सुरेश कुमार, लक्ष्मी नारायण समेत कई कर्मी उपस्थित थे.
