अज्ञात वाहन की चपेट में आये वृद्ध, मौत

नाला : थाना क्षेत्र में नाला-आसनसोल मुख्य मार्ग पर नतुनडीह गांव के समीप करीब छह बजे सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तुड़का गांव निवासी गोविंद टुडू के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु […]

नाला : थाना क्षेत्र में नाला-आसनसोल मुख्य मार्ग पर नतुनडीह गांव के समीप करीब छह बजे सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तुड़का गांव निवासी गोविंद टुडू के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु जामताड़ा भेज दिया है. वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >