नारायणपुर. कन्या मध्य विद्यालय, नारायणपुर में गुरुवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ कमलेश कुमार दास, बीडब्ल्यूओ दिवाकर कुमार एवं उप प्रमुख प्रतिनिधि हरगोविंद रजक उपस्थित रहे. इस दौरान विद्यालय की 41 छात्राओं के बीच सरकार की योजना के तहत साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए साइकिल वितरण योजना संचालित की जा रही है. इससे छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और उन्हें पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी. मौके पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार, सहायक अध्यापिका कुमारी बीना सिन्हा, पूर्व मुखिया बालेश्वर मरांडी सहित अन्य थे.
कन्या मध्य विद्यालय के 41 छात्राओं को मिली साइकिल

फोटो : साइकिल वितरण करते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
नारायणपुर के कन्या मध्य विद्यालय में 41 छात्राओं को साइकिल बांटी गई। बीडीओ ने कहा कि इससे छात्राओं की शिक्षा और नियमित उपस्थिति में सुधार होगा।