चेन पुलिंग के 1,484 मामले दर्ज, 1,455 लोग गिरफ्तार, ₹8.78 लाख वसूले जुर्माना

जामताड़ा. आसनसोल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग के विरुद्ध कार्रवाई

प्रतिनिधि, जामताड़ा. आसनसोल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग के विरुद्ध कार्रवाई व जन-जागरुकता अभियान तेज कर दिया है. यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाया जा रहा है. अभियान रेलवे विभागों के समन्वय से “ऑपरेशन समय पालन” अंतर्गत चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षित, समयनिष्ठ एवं निर्बाध रेल सेवाएं सुनिश्चित की जा सके. रेलवे का उद्देश्य केवल दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि यात्रियों को अलार्म चेन के दुरुपयोग के गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक करना भी है. मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर लगातार जागरुकता अभियान, उद्घोषणाएं, परामर्श कार्यक्रम व नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं. बावजूद अनधिकृत चेन पुलिंग की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ट्रेनों के समय पालन व्यवस्था प्रभावित होती है और यात्रियों को असुविधाएं. वर्तमान वित्तीय वर्ष में अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग के कुल 1,484 मामले दर्ज किए गये, जिनमें 1,455 लोगों को पकड़ा गया और उनसे ₹8,78,200/ का जुर्माना वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >