जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक

जामताड़ा : जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में की गयी. इस बैठक उपायुक्त ने एडीबी संपोषित गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क पर आये दिन घट रही दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार व कार्यपालक अभियंता को […]

जामताड़ा : जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में की गयी. इस बैठक उपायुक्त ने एडीबी संपोषित गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क पर आये दिन घट रही दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने कहा कि रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर जांच अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया. कहा कि आवश्यकता हो तो दुर्घटना संभावित जगहों पर अस्थायी चेक प्वाइंट का भी निर्माण किया जाये.

वहीं कार्यपालक अभियंता को कहा कि सड़क पर पैदल यात्रियों को पार करने के लिए जगह-जगह जेबरा क्रॉसिंग बनाएं व भीड़-भाड़ वाले दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में भी स्लाइडर चेक नाका व बालू भरे ड्रम रख कर गाड़ियों की रफ्तार पर अंकुश लगाने को कहा है. इस मामले में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दीघारी में विद्यालय के सामने जेबरा क्रॉसिंग व साइन बोर्ड लगाने का काम किया जा रहा है. अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर जेबरा क्रॉसिंग व साइन बोर्ड लगाने का काम शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जायेगा. वहीं इस बैठक में पुलिस अधीक्षक जया रॉय भी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >