इडी ने पहली बार साइबर ठगों पर किया एफआइआर
जामताड़ा पुलिस ने दी दस लोगों की सूची
जामताड़ा : साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इडी ने पहली बार एफआइआर दर्ज की है. अब इडी साइबर अपराधी युगल मंडल, प्रदीप मंडल और संतोष यादव की संपत्ति जब्त करने कार्रवाई करेगी. इडी ने जामताड़ा पुलिस के पत्र पर गंभीरता दिखाते हुए साइबर अपराधियों के पैसे पर अंकुश लगाने की तैयारी में जुट गयी है. इससे साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है. ज्ञात हो कि जामताड़ा पुलिस ने इडी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था.
यह देश का एक पहला ऐसा मामला है जब इडी ने किसी साइबर अपराधी पर प्राथमिकी दर्ज करने का काम किया है. इस मामले में जामताड़ा पुलिस ने युगल मंडल, प्रदीप मंडल व संतोष यादव की संपत्ति का ब्योरा भी इडी को भेजा था. जिसमें पुलिस ने तीनों को करीब दो करोड़ 49 लाख रुपये मनी लॉड्रिंग में अभियुक्त बनाया था. इडी ने यहां तीन प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें पहली प्राथमिकी प्रदीप मंडल पर साइबर क्राइम
इडी ने पहली बार…
के जरिये एक करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. वहीं दूसरी प्राथमिकी में युगल मंडल और अन्य पर साइबर क्राइम के जरिये 99 लाख की ठगी करने का आरोप है. वहीं तीसरी प्राथमिकी में संतोष यादव पर 50 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है.
इडी को दी गयी दस लोगों की सूची : जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इडी को दस साइबर अपराधियों की सूची दे दी है. जिसकी संपत्ति एक करोड़ से अधिक बतायी जा रही है. जिसमें पांच करमाटांड़ थाना क्षेत्र व पांच नारायणपुर थाना क्षेत्र के साइबर अपराधियों के नाम शामिल हैं. इन सभी की संपत्ति एक करोड़ से भी अधिक की बतायी जा रही है. जिले में साइबर अपराधियों ने ठगी करते हुए काफी संपत्ति हड़पने का काम किया है.
