जामताड़ा : जामताड़ा के एक बेटे ने मोबाइल एप्प से कंट्रोल होनेवाली रोबोट का मॉडल बनाया. मिजोरम में टेक्नो क्लब द्वारा आयोजित सीनियर साईंस एग्जीबिशन मॉडल समारोह में जामताड़ा के विशाल कुमार ने आयोटिक कंट्रोल रोबोटिक बोट का मॅडाल बनाया, जिसके लिए विशाल को टेक्नो क्लब की और से पांच हजार रुपया पुरस्कार मिला. विशाल कुमार मिजोरम में कंप्युटर साइंस के थर्ड ईयर के छात्र हैं. प्रभात खबर के साथ वार्ता में विशाल ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहे रोबोट को मोबाइल एप्प के माध्यम से चलाया जा सकता है.
विशाल कुमार के इस मॅडाल को सीनियर साईंस एक्जीविसन मिजोरम में प्रथम स्थान मिला. विशाल के इस सफलता पर उनके पिता विनोद मंडल एवं माता विनीता देवी काफी खुश हैं. विशाल ने इस सफलता का श्रेय जामताड़ा संत एंथोनी स्कूल के प्राचार्य प्रसांत कुमार दास, डीएवी के प्राचार्य जीएन खान, माता-पिता तथा अपने भाई को दिया.
