मनरेगा, 15वें वित्त व आवास योजना की हुई समीक्षा

कुंडहित. बीडीओ जमाले राजा ने प्रखंड सभागार में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की.

कुंडहित. बीडीओ जमाले राजा ने प्रखंड सभागार में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की. इस अवसर पर 15वें वित्त आयोग की योजना व राशि की समीक्षा की. वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर सभी खातों को समय पर बंद करने का निर्देश दिया. एमपीआर रिपोर्ट एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्रखंड कार्यालय में शीघ्र जमा करने को कहा. अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही लाभुकों द्वारा किए गए कार्यों का जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया. मनरेगा पर चर्चा करते हुए बताया कि रोजगार सेवक हड़ताल पर हैं, ऐसे में पंचायत सचिवों को वैकल्पिक रूप से कार्य निष्पादन की जिम्मेदारी दी गयी है. संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर बीपीओ विद्युत मुर्मू, प्रखंड समन्वयक अनूप मंडल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >