चार तस्कर गिरफ्तार, मवेशी व वाहन जब्त

मिहिजाम : मवेशियों को अवैध रूप से वाहनो में जाने के मामले में मिहिजाम पुलिस ने शनिवार रात चार तस्करों को हिरासत में लिया है. मौके से एक 407 वाहन तथा एक मारुति कार को भी जब्त किया है. 407 वाहन में छह मवेशी है. मवेशियों को अवैध तरीके से बिहार से बंगाल ले जाने […]

मिहिजाम : मवेशियों को अवैध रूप से वाहनो में जाने के मामले में मिहिजाम पुलिस ने शनिवार रात चार तस्करों को हिरासत में लिया है. मौके से एक 407 वाहन तथा एक मारुति कार को भी जब्त किया है. 407 वाहन में छह मवेशी है. मवेशियों को अवैध तरीके से बिहार से बंगाल ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी इस पर बोदमा के निकट पुलिस ने संदेह पर वाहन (बीआर 21जी 8391) को रोका. तिरपाल को हटाने पर उसमें छह मवेशी मिला. चालक एवं वाहन के पीछे चल रहे एक कार में सवार लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मामले में मो चांद, ग्राम मकसुदपूर थाना स्थामा जिला नालन्छा बिहार कार चालक मो़ गोल्डन गांव हरगांवां थाना सारे जिला नालंदा, 407 का चालक विष्णु भुईया, मोहन कुमार चौधरी गांव बाउरी थाना काशीचक जिला नवादा के खिलाफ 414 भादवि की घरा 12 झारखंड पशु हत्या प्रतिशेध अधिनियम 2005 तथा पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है. जब्त मवेशियों को जामताड़ा गौशाला भेज दिया गया है.

बिहार से बंगाल में खपाये जा रहे हैं मवेशी
सभी आरोिपत बिहार के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >