1001 महिलाओं ने महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

नाला. दलाबड़ गांव स्थित काली मंदिर परिसर से भक्तिमय वातावरण में श्री श्री 1008 महाशक्ति महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

प्रतिनिधि, नाला. दलाबड़ गांव स्थित काली मंदिर परिसर का माहौल गुरुवार सुबह से भक्तिमय हो उठा. भक्तिमय वातावरण में श्री श्री 1008 महाशक्ति महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. भीषण गर्मी एवं धूप को देखते हुए सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. 1001 महिलाएं गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा के लिए कुरुली नदी पहुंचीं. बनारस के आचार्य नरेंद्र पाठक और आचार्य मनोज पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधानपूर्वक गंगा जी का आवाहन पूजन किया. इसके पश्चात श्रद्धालु नदी से पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप की ओर रवाना हुए. कलश यात्रा के दौरान सड़क के दोनों किनारे श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाये. पुष्प वर्षा कर आस्था व्यक्त की. मंगल कलश स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार, विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस भव्य आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे. प्रखंड यज्ञ समिति नाला दलाबड़ के अनुसार यह महायज्ञ लगातार 9 दिनों तक चलेगा. प्रतिदिन हवन-पूजन के साथ भक्तिमय कार्यक्रम होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >