दो फरवरी को 10 हजार कार्यकर्ता जायेंगे दुमका

पहाड़गोड़ा मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक हुई. बैठक में 2 फरवरी को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के मनाने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया.

कुंडहित. पहाड़गोड़ा मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक हुई. बैठक में 2 फरवरी को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के मनाने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही झारखंड सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने एवं संगठन मजबूती पर भी चर्चा की गई. प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू ने कहा कि बैठक में झामुमो स्थापना दिवस सफल बनाने को लेकर दायित्व सौंपा गया. कहा झामुमो स्थापना दिवस के दिन सभी कार्यकर्ताओं अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. सभी चौक चौराहों में तोरण द्वार बनाया जायेगा. कहा कि इस बार कुंडहित प्रखंड से झारखंड दिवस पर शरीक होने के लिए 10000 कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे. मौके पर प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, कुतुबुद्दीन खान, संतोष गोराई, निरोध सिंह, नित्य गोपाल घोष, उत्तम पाल, ऑफिसर हेंब्रम, शरम मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >