विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष : कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजाति और क्षेत्रीय भाषा विभाग में ढाई साल से एक भी शिक्षक नहीं

World Tribal Day Special: केयू के गठन को लेकर दलील दी गयी थी कि इसकी स्थापना होने से प्रमंडल के गरीब और आदिवासी छात्र-छात्राओं को कोल्हान में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

World Tribal Day Special: कोल्हान आदिवासी बहुल प्रमंडल है और 9 अगस्त को हम विश्व आदिवासी दिवस मनायेंगे. लेकिन यहां के आदिवासियों के उत्थान की बात केवल कागजों में सिमट कर रह गयी है. इसका जीता जागता उदाहरण कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) है. इसकी स्थापना 13 अगस्त 2009 को रांची विश्वविद्यालय से अलग करके की गयी थी.

इससे पहले सरायकेला-खरसावां और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम जिले के कॉलेजों का संचालन रांची विश्वविद्यालय के अधीन होता था. केयू के गठन को लेकर दलील दी गयी थी कि इसकी स्थापना होने से प्रमंडल के गरीब और आदिवासी छात्र-छात्राओं को कोल्हान में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

आदिवासी बहुल कोल्हान में विद्यार्थियों को जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई के लिए टीआरएल ( ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज ) विभाग का गठन किया गया. इस विभाग में हो, कुड़माली और संताली विषय की स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है. लेकिन शिक्षकों की कमी है.

टीआरएल विभाग में शिक्षकों के कुल सात स्वीकृत पद हैं. इसमें हो विषय का अलग से एक पद स्वीकृत है, जबकि अन्य छह पद टीआरएल के नाम से है. लेकिन स्थिति यह है कि विभाग में करीब 2.5 साल से एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है.

बगैर स्थायी शिक्षक के ही पूरे विभाग का संचालन हो रहा है. इसका खामियाजा विश्वविद्यालय के करीब 500 विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है. इसे लेकर विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा आंदोलन किया गया. मामला राजभवन तक पहुंचा, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है. सरकार भाषा, संस्कृति और परंपरा बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर एजेंडा तैयार कर रही है. लेकिन बुनियादी स्तर पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं दिये जाने से जनजातीय विद्यार्थियों को काफी नुकसान हो रहा है.

सीएम दे चुके हैं 159 पद की स्वीकृति

केयू अंतर्गत आने वाले अंगीभूत कॉलेजों और पीजी में संताली, हो, कुडुख, कुड़माली व मुंडारी भाषा के लिए शिक्षकों के पद सृजन संबंधी प्रशासी पदवर्ग समिति के लिए संलेख प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व में स्वीकृति दे दी है. संताली, हो, कुडुख, कुड़माली तथा मुंडारी भाषा में शिक्षकों के कुल 159 पद सृजन का प्रस्ताव है. इसमें सहायक अध्यापक के 147, सह प्राध्यापक के आठ और प्राध्यापक के चार पद शामिल हैं.

यूनिवर्सिटी में 80 हजार विद्यार्थी, लेकिन स्थायी कुलपति नहीं

केयू में कुलपति का पद मई 2023 से खाली है. डॉ गंगाधर पांडा के रिटायर होने के बाद से अब तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है. राजभवन की ओर से कुलपति का प्रभार कोल्हान आयुक्त को सौंपा गया है. एक साल से आयुक्त प्रभार में हैं. उन्हें सिर्फ वेतन, पेंशन व अन्य रुटीन कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है. नीतिगत फैसले लेने का अधिकार नहीं है.

इससे विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण कार्य ठप हो गये हैं. विश्वविद्यालय का समग्र विकास नहीं हो रहा है. विश्वविद्यालय में प्रोवीसी, रजिस्ट्रार, फाइनांस ऑफिसर के साथ-साथ सीसीडीसी का पद भी रिक्त है. सभी पद प्रभारी के भरोसे चल रहे हैं. विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति नहीं रहने का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. ना तो समय पर डिग्री सर्टिफिकेट मिल रहा है और ना ही किसी तरह का प्रमाण पत्र. प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी कई काम प्रभावित हो रहे हैं.

Also Read

World Tribal Day: आदिवासी कल्चर से जुड़े कॉरपोरेट गिफ्ट बनाकर चहेती बनीं नागीश्री मार्डी, 13 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा

गोपाल मैदान में आदिवासी युवाओं का महाजुटान आज, नगाड़ा व मांदर की थाप से गुंजायमान होगी लौहनगरी

World Tribal Day: जमशेदपुर की सुनीता हेम्ब्रम की बांधनी पेंटिंग और सिलाई के कद्रदानों में टाटा स्टील भी शामिल

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >