Jamshedpur news. एमजीएम प्रशासनिक भवन में चल रहे ऑफिस को शिफ्ट करने का कार्य शुरू

एमजीएम हादसे के बाद शिफ्टिंग का कार्य तेज

Jamshedpur news.

साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सभी ऑफिस को डिमना रोड एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसे लेकर बुधवार को कई ऑफिस के कर्मचारियों ने अपना सामान भेजना शुरू कर दिया है. इस संबंध में एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि आज सभी ऑफिस के कर्मचारियों को बुलाकर अपने-अपने ऑफिस के सभी सामान को नये अस्पताल में लेकर जाने के लिए कहा, ताकि इस माह के अंत तक पूरे ऑफिस को शिफ्ट किया जा सके. ज्ञात हो कि मंगलवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, डॉ जुझार मांझी सहित सभी कर्मचारी जगह का चयन किया. इसमें ऑफिस व दवा स्टोर के लिए जगह का चयन किया था. चयनित जगह में सभी ऑफिस को शिफ्ट किया जायेगा. वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा सबसे पहले आइ, इएनटी व चर्म रोग विभाग के वार्ड को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. एमजीएम हादसे के बाद शिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >