संपादित : टाटा मोटर्स और कमिंस में रविवार को भी होगा काम
टाटा मोटर्स और कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने (मार्च) के भारी वर्कलोड को देखते हुए आगामी रविवार 15 मार्च को सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा.
By ASHOK JHA | Updated at :
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
‘मार्च क्लोजिंग’ के भारी वर्कलोड के कारण प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर
जमशेदपुर.
वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने (मार्च) के भारी वर्कलोड और बाजार की मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स और कमिंस में रविवार, 15 मार्च को भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. उत्पादन लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए शुक्रवार को प्लांट हेड के आदेशानुसार इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है.टाटा मोटर्स में इस माह 11,500 से अधिक वाहनों के उत्पादन का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. इसी तरह, कमिंस में भी 11,500 से अधिक इंजन बनाने का टारगेट है. पेंडिंग ऑर्डर्स को पूरा करने के लिए प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई गयी है. सर्कुलर के अनुसार, रविवार को सभी डिवीजनों और विभागों में काम सुचारू रूप से चलेगा. इस दिन काम करने के बदले कर्मचारियों को मिलने वाली वैकल्पिक छुट्टी की घोषणा बाद में की जायेगी.