फ्लैट में बुर्का पहनकर घुसी महिला ने बुजुर्ग से लूटपाट का किया प्रयास, सीसीटीवी में तस्वीर कैद

जमशेदपुर में एक सेवानिवृत्त महिला ने बुर्का पहनकर आए लुटेरे का डटकर सामना किया. बीमार होने के बावजूद, उन्होंने सोने के गहने छीनने के प्रयास को नाकाम कर दिया.

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह रज्जाक कॉलोनी स्थित एके अपार्टमेंट के तीसरे मंजिल में शुक्रवार को सेवानिवृत्त टाटा स्टीलकर्मी रिजवानुल होदा के फ्लैट में घुसकर एक महिला ने उनकी पत्नी यास्मीन निगार से लूटपाट का प्रयास किया. घटना दोपहर एक बजे की है. हालांकि बीमार होने के बावजूद 55 वर्षीय यास्मीन निगार ने हिम्मत दिखाते हुये लूटपाट करने पहुंची बुर्का पहनी महिला से भीड़ गयीं. नतीजा यह हुआ कि महिला को वहां से खाली हाथ भागना पड़ा. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार भी पहुंचे.

गेट पर लगे ताला काे खोलकर अंदर घुसी महिला

यास्मीन के भतीजा तनवीर होदा ने बताया - जिस वक्त घटना घटी चाची यास्मीन निगार फ्लैट में अकेली थीं. चाचा फ्लैट के दरवाजा पर बाहर से ताला बंद कर नमाज पढ़ने गये थे. इसी बीच एक महिला बुर्का पहनकर पहुंची. उसने गेट पर लगे ताला को खोला और अंदर घुसी. तनवीर के अनुसार चाची बीमार है. उनका डायलिसिस चल रहा है. इसके कारण चलना फिरना मुश्किल है. घर में घुसने के बाद महिला ने कुछ जहरीला चीज छींट दिया. जिससे कमरे में धुआं जैसा फैल गया. इस बीच महिला ने चाची के पहने गहनों को छीनने का प्रयास किया. लेकिन चाची ने हिम्मत दिखायी और महिला को धक्का देकर गिरा दिया. वहीं, जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जिसके कारण लोग जुटने लगे.

लोगों के जुटने पर भागी महिला

लोगों को जुटता देख महिला वहां से फरार हो गयी. जिसके कारण महिला गहना व अन्य सामान साथ नहीं ले जा सकी. इस घटना से अपार्टमेंट व आसपास के लोग हैरान हैं. सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. जिसमें महिला की तस्वीर मिली है. इस संबंध में रिजवानुल होदा ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने कमरे से महिला द्वारा लाये गये नशीले पदार्थ को जब्त किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >