Jamshedpur News : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 40 घरों में नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

Jamshedpur News : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर- 3 में स्थित 40 घरों में विगत कई वर्षों से सप्लाइ पानी नहीं आ रहा है.

सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन

कॉलोनीवासियों ने पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र

Jamshedpur News :

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर- 3 में स्थित 40 घरों में विगत कई वर्षों से सप्लाइ पानी नहीं आ रहा है. जिसकी वजह से ये लोग परेशान हैं. सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र सौंपकर समस्या का समाधान निकालने की मांग की. बताया कि कॉलोनी के लगभग 40 घरों में विगत कई वर्षों से सप्लाइ पानी नहीं आ रहा है. इसकी वजह से ये लोग दूसरे पंचायत से पानी लाने को मजबूर हैं. कई लोग तो खरीदकर पानी पी रहे हैं. सभी लोग सप्लाइ पानी कनेक्शन लेने के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 1050 रुपये भी जमा कर चुके हैं. बावजूद इसके सप्लाइ पानी का लाभ नहीं देना समझ से परे है.

इस संबंध में पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, उपायुक्त सहित संबंधित पदाधिकारी को कई बार मांग पत्र दिया जा चुका है, लेकिन किसी ने ठोस पहल नहीं की. कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने आश्वासन दिया कि वे विभाग के एसडीओ और जेइ से जांच करवाकर समस्या को दूर करायेंगे. वहीं एसडीओ महेंद्र बैठा ने एक सप्ताह के अंदर जेइ के साथ निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, कुमोद सिंह, सीमा पांडेय, शैल देवी, उमेश पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, उदय झा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >