jamshedpur news मेरे विकास कार्यों को देखकर वोट करें : बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने अपने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कई पदयात्राएं, नुक्कड़ सभाएं और चुनावी बैठकें की.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम में किया प्रचार प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने अपने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कई पदयात्राएं, नुक्कड़ सभाएं और चुनावी बैठकें की. बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से विकास का काम किया है. गली गली में पेवर्स ब्लॉक की सड़कें बनवाई. सड़कों का चौड़ीकरण और कालीकरण करवाया. सोनारी दोमुहानी संगम के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है. इस क्रम में भव्य द्वार एवं सीढ़ी का निर्माण संपन्न हो चुका है. दूसरे चरण में पार्क एवं वाकिंग स्ट्रीट का निर्माण होगा. तीसरे चरण में चौपाटी के रूप में वेंडर्स स्ट्रीट विकसित करने की परियोजना है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि कोई मानगो फ्लाइओवर का काम में अड़ंगा ना लगा दे. कोई सोनारी दोमुहानी संगम की आरती में विघ्न ना डाल दें. कोई जमशेदपुर की माताओं को मंईंया योजना से वंचित ना कर दें. बन्ना गुप्ता ने की गोवर्धन पूजा बन्ना गुप्ता सोनारी में यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा में पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने गौ माता व गोवर्धन पूजन किया. उसके बाद यदुवंशी युवाओं द्वारा खेले जा रहे लाठी खेल में भी भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >