Jamshedpur news.
बर्मामाइंस थानांतर्गत डनलप मैदान स्थित बंगला नंबर 12 के रहने वाले मनीष कुमार तिवारी के घर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने करीब 3.50 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई, जब गुरुवार को पूरा परिवार अपने गांव प्रतापगढ़ से जमशेदपुर लौटे. इस संबंध में मनीश कुमार ने बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना के संबंध में मनीष तिवारी ने बताया कि वह सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं. चार फरवरी को उसके बड़े भाई का देहांत हो गया था. उसके बाद पांच फरवरी को पूरा परिवार घर बंद कर अपने गांव यूपी के प्रतापगढ़ चले गये थे. करीब 20 दिनों के बाद जब वे वापस जमशेदपुर लौटे, तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है. चोरों ने अलमारी से गहने और नकद रुपये की चोरी कर ली.वेंटिलेटर से चोर घर में किया प्रवेश
मनीष तिवारी ने बताया कि चोरों ने एक भी ताला को ताेड़ा नहीं है. वेंटिलेटर से ही कमरे में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी गयी है. आस पास के सीसीटीवी का फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
