वेटरन बास्केटबॉल टूर्नामेंट दो को कदमा में

जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब (जेवीएससी) की ओर से दो जून को केपीएस कदमा में वेटरन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब (जेवीएससी) की ओर से दो जून को केपीएस कदमा में वेटरन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. पुराने खिलाड़ियोंं के बीच मेलजोल बढ़ाने और उनको फिट रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इस वेटरन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को खुद का जूता व टी-शर्ट लाने का निर्देश दिया गया है. टूर्नामेंट का प्रत्येक मैच 10-10 मिनट का होगा. जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शहर के पुराने व 40 पार कर चुके खिलाड़ियों के लिए समय-समय पर अलग-अलग प्रकार के खेल का आयोजन करता है. पिछले महीन में नवल टाटा हॉकी एकेडमी में वेटरन हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. उक्त जानकारी जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अविनाश कुमार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >