Jamshedpur news. मानगो में बनेगा वेंडिंग जोन, निगम ने सीओ से मांगी जमीन

फ्लाईओवर बनने तक अस्थायी रूप से दुकान उपलब्ध कराने की उठी मांग

Jamshedpur news.

मानगो नगर निगम वेंडिंग जोन का निर्माण करना चाहता है, ताकि वहां वेंडिंग जोन निर्माण कर बेरोजगारों को दुकान आवंटित की जा सके. इसके लिए मानगो नगर निगम ने अंचलाधिकारी को पत्र भेज जमीन उपलब्ध कराने को कहा है. इसकी जानकारी शनिवार को मानगो टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए निगम के अधिकारियों ने दी. उपनगर आयुक्त के निर्देश पर बैठक का संचालन सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने किया. बैठक में निर्वाचित 12 पथ विक्रेता मेंबरों ने फ्लाईओवर बनने तक उन्हें अस्थायी रूप से कहीं पर दुकान उपलब्ध कराने का आग्रह किया. बैठक में पथ विक्रेताओं से संबंधित कई अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, नगर प्रबंधक, सीएमएम, एलडीएम, मानगो थाना, मानगो यातायात थाना के पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, व्यापार संघ के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन सामुदायिक आधारित एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के निर्वाचित सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >