Jamshedpur News : जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.

जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

Jamshedpur News :

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष चिकित्सा सहायता के लिए आर्थिक सहयोग, स्कूल में नामांकन, गांव में शराबबंदी की मांग, आंगन बाड़ी केंद्र का निर्माण, सड़क पर अतिक्रमण, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, विस्थापितों से जुड़ी समस्याएं, सड़क निर्माण, भूमि विवाद तथा अन्य व्यक्तिगत और सामाजिक मामलों से संबंधित समस्याएं रखीं.

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में भौतिक सत्यापन की आवश्यकता है, वहां यथाशीघ्र स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >